जो काम एक लाख में किया जा सकता है उस काम को ग्राम पंचायत किरिया के सरपंच एवं सचिव ने दो लाख कराएं है
पंचायत में एक बोर खनन सह पंप स्थापना कार्य लागत दो लाख से स्वीकृत किया गया था मगर यह कार्य एक लाख में ही पुरा हो गया जिसका सभी खर्चा के साथ एजेंसी बिल अपलोड किया गया है एवं एक वैसा ही बिल और एक लाख का और अपलोड किया है यानी एक काम दो बिल एक लाख में काम सम्पूर्ण मगर दो लाख का खर्चा दिखाना भी है इसलिए ऐसा करना होता है।
ग्राम सचिव से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार उपर से नीचे तक सबको कमीशन चाहिए इसलिए ऐसा बजट बनाया जाता है।

