धरमजयगढ़ के उर्जावान वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम का सड़क हादसे में निधन हो गया।
वे खबर कवरेज करने गए हुए थे इस दौरान तेजपुर के पास सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों के सुचना पर उन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया था जहां से उन्हें रायगढ़ रिफर कर दिया गया था जहां रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
उनके इस आकस्मिक निधन से पुरा पत्रकार जगत हतप्रत एवं सदमे में आ गया।
उनकी बेबाक निडर पत्रकारिता ही उनकी पहचान रही है।
ऐसी उर्जावान पत्रकार की कमी हमेशा खलती रहेगी।**अतः उन्हें शत-शत नमन सादर श्रद्धांजलि।
