जनजातीय गौरव दिवस पर 6 करोड़ का टेंट, और उसी जिले में सड़क न होने से खाट पर मौत

 


*जनजातीय गौरव दिवस पर 6 करोड़ का टेंट, और उसी जिले में सड़क न होने से खाट पर दम तोड़ गई पहाड़ी कोरवा महिला*


*धरमजयगढ़, रायगढ़ -* एक तरफ शासन जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए करोड़ों रुपए टेंट-डेकोरेशन में खर्च कर रहा है, तो दूसरी तरफ उसी जिले के धरमजयगढ़ के सुहीपहाड़ में एक गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला सड़क के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंच पाई और खाट पर ही उसकी मौत हो गई।


*क्या यही है जनजातीय गौरव?*


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहीपहाड़ गांव में सड़क नहीं होने से गर्भवती महिला को परिजन खाट पर उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अगर गांव तक पक्की सड़क होती, तो शायद आज वो महिला जिंदा होती।


ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है।


*6 करोड़ का टेंट बनाम एक जान -*

एक ओर जनजातीय गौरव दिवस पर मंच, टेंट, लाइट और डेकोरेशन में 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीण पूछ रहे हैं - "क्या इस 6 करोड़ में से कुछ लाख रुपए सुहीपहाड़ की सड़क में नहीं लग सकते थे?"


अगर यह राशि सड़क बनाने में खर्च होती, तो आज एक पहाड़ी कोरवा परिवार उजड़ने से बच जाता।


*सवाल जो शासन से पूछे जा रहे हैं -*

1.  गौरव दिवस पर खर्च होने वाला पैसा, क्या जनजातियों के विकास में नहीं लगना चाहिए?

2.  पहाड़ी कोरवा जैसे विशेष पिछड़ी जनजाति के गांव में आज तक सड़क क्यों नहीं?

3.  इस मौत का जिम्मेदार कौन?


स्थानीय लोगों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच और सुहीपहाड़ में तुरंत सड़क निर्माण की मांग की है।


> *"टेंट का गौरव एक दिन का है, लेकिन सड़क का गौरव पीढ़ियों को बचाता है।"*


-

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post