रेबीज के लिए धरमजयगढ़ के लोग परेशान कुत्ता काटने पर धर्मजयगढ़ के अस्पताल में इन दोनों रेबीज का टीका नहीं मिल रहा है जिस कारण लोग हलाकान हो रहे हैं।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों की भरमार तो है ही वही रोजाना कुत्ते काटने का मामला सामने आ रहा है ।
ऐसी समय पर धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में रेबीज का टीका नहीं मिलने से बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है ।
जो गरीब व्यक्ति के लिए संभव नहीं है इस कारण गरीब व्यक्ति के परिवार पर खतरा मंडरा रहा है 1 फरवरी 2026 से धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में रेबीज का टीका नहीं मिलने की शिकायत लोग कर रहे हैं
वहीं लोगों को परेशान होते देखा गया है।
