धरमजयगढ़।आज ग्राम पंचायत कापू स्थित कापू आँगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों के साथ आत्मीय संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्यामबिहारी शर्मा उपस्थित रहे।
साथ ही श्री नीरज शर्मा — मंडल अध्यक्ष कापू,
श्री विनय शर्मा — सभापति, महिला एवं बाल विकास,
श्री धर्मपाल गुप्ता — कोषाध्यक्ष, मंडल कापू,
श्री ज्ञान प्रकाश बघेल — कार्यालय मंत्री,
श्री मनीष रात्रे — महामंत्री, युवा मोर्चा,
सुनीता खलखो — परियोजना अधिकारी,
सुपरवाइजर सहित आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं बेहतर शिक्षा के लिए सभी ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।


