धरमजयगढ़ पत्थलगांव मार्ग में भण्डारी मुड़ा में इण्डियन ढाबा जो बंद पड़ा हुआ ढाबा है
यहां रायगढ़ के किसी रसुखदार के द्वारा नेट का घेरा लगाकर कोयला का अवैध कारोबार किया जाता है जो लगातार चल रहा है एक बार प्रशासनिक कार्यवाही में यह अवैध कारोबार पाया गया था जिस पर कार्यवाही भी हुई थी
मगर यह अवैध कारोबार रूक जाने के बजाय और जोर शोरसे चल रहा है सड़क से गुजरने वाले कोयला से भरी गाड़ीयां यहां कुछ कोयला उतार देता है और पानी डालकर आगे निकल जाता है
सोमवार 19जनवरी 20/26को यहां अनेकों कोयला गाड़ी कोयला खाली कर रहा था जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के लिए मोबाइल से संपर्क किया गया मगर किसी भी अधिकारी के द्वारा फौन रिसिव नहीं किया गया प्रशासन की कार्यवाही के अभाव में सड़क किनारे सरेआम कोयला चोरी का काम किया जा रहा है।
