भूमि सुधार कार्य हो रहा है और हितग्राही को पता भी नहीं।

 



धरमजयगढ़ 

ग्राम पंचायत कोइलार में एक किसान का भुमि सुधार कार्य हो रहा है और उक्त किसान को इसकी जानकारी नहीं है उक्त किसान को यह भी नहीं मालूम कि उसके खेत पर एक साल पहले से लेबर काम कर रहा है।

 मनरेगा योजना अंतर्गत उक्त किसान उदय राम पिता मंगल सिंह के नाम से 60 हजार का भुमि सुधार कार्य 20/24/25मे स्वीकृत है।

 जिसका बकायदा एक साल से मस्टर रोल भी भरा जा रहा है जिसका जानकारी संबंधित किसान को भी नहीं है रोजगार सचिव के द्वारा फर्जी तरीके से सारा काम किया जा रहा है जब कार्य आरंभ ही नहीं किया गया है।

 और लेबर चलाया जा रहा है तो इसका मतलब है और भी कामो में ऐसा कारनामा किया गया और किया जा रहा है।

वहीं अनेकों रोजगार सचिव यहां तक कहते है कि जो लिखना है लिख लेना हम विभागीय अधिकारियों की जानकारी मे और सहमति से यह कार्य करते है हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता 

इस गोपनीय इकरार में कितना सच्चाई है यह समाचार प्रकाशित होने के बाद स्पष्ट रूप से समझा जा सकेगा।

अब समाचार परातं अधिकारिक रूप से जांच  होती है या नहीं  यह देखने वाली बात होगी।

इस संबंध में रोजगार सचिव जागे प्रसाद राठिया ने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post