बारुखोल के प्रधान पाठक देव मंहत निलंबित

 


धरमजयगढ़ (रायगढ़) – शासकीय प्राथमिक शाला बांरुखोल के प्रधान पाठक से जुड़ा अनाधिकृत अनुपस्थिति और कथित विवादित बयान का मामला आखिरकार निलंबन तक पहुंच गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। निलंबन की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से दी गई।



दरअसल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धरमजयगढ़ ने 09 फरवरी 2026 से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन प्रकरण ने तब तूल पकड़ा, जब मीडिया के सवालों पर प्रधान पाठक का कथित “क्या उखाड़ लेगा?” जैसा बयान सामने आया। इस कथन ने न केवल शैक्षणिक हलकों में बल्कि प्रशासनिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कड़ा रुख अपनाया। सूत्रों के अनुसार, निलंबन की कार्रवाई की जानकारी संबंधित को सीधे फोन पर दी गई।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कदम केवल एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे तंत्र के लिए संदेश है—शासकीय सेवा में कर्तव्य से विमुखता, अनुशासनहीनता और असंयमित भाषा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


यह प्रकरण अब प्रशासनिक जवाबदेही और सेवा अनुशासन की कसौटी पर एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post