धान का पैसे के लिए गंवा दी जान

 


अपेक्स बैंक से पैसा निकालते हुए किसान की मौत।

धरमजयगढ़ के अपेक्स बैंक में 6 मार्च को एक किसान की मौत हो गई है किसान धुप में लम्बी लाइन में खड़े होकर टोकन का इंतजार कर रहा था इस दौरान अचानक वह गिर गया एवं अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।




अपेक्स बैंक में किसान अपने धान का पैसा के लिए हमैशा परेशान हों रहा है एक ही बैंक होने से किसानों को ज्यादा परेशानी होती है।

ए टी एम नहीं होने से यह परेशानी डबल हो गया है बैंक अपने ग्राहकों को ए टी एम नहीं दे रहा है वही बैंक का अपना एक ए टी एम सालों से बंद पड़ा हुआ है जिसके संबंध में बैंक अधिकारी का कहना है कि हमारे द्वारा मुख्य शाखा को सुचित किया जाता है परन्तु कोई ठोस निराकरण नहीं होती है।

धरमजयगढ़ क्षेत्र बहुत बड़ा है और इतने बड़े क्षेत्र के सभी किसानों का धान का पैसा सिर्फ एक ही बैंक के माध्यम से वितरण किया जाना एवं किसानों को ए टी एम वितरण नहीं करना किसानों की असुविधा को बड़े पैमाने पर बढ़ा रहा है जिस ओर बैंक प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन को भी समय समय ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि अन्नदाताओं को अपने खुन पसीने की कमाई को लेने के लिए खुन के आंसू न बहाना पढे 

और ना बेमौत मरना पड़े।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post