ग्राम पंचायत कूमा में कुछ हितग्राहियों का कुंवा निर्माण कार्य 23 24 में स्वीकृत होकर काम आरंभभ किया गया था जिसका मास्टररोल 25 26 को भी जनरेट हो रहा है।
यहां देखने वाली बात यह है कि मनरेगा में स्वीकृत कार्य को पूरा करने का एक तय समय होता है जिस समय अवधि में कार्य पूरा करना होता है। नहीं तो कार्य लिए आवेदन करने वाले को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है।
मगर कुमा पंचायत के रोजगार सचिव चक्रधर राठिया सभी कामों का मास्टर रोल जनरेट कर छोड़ दिया है कार्य या तो अभी-अभी चालू हुआ है वहीं कुछ कार्य को आरंभ ही नहीं किया गया है।
आरंभ कार्य का डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है जबकि डिस्प्ले बोर्ड का 3000 से 5000 तक बिल बनाया जाता है वही कुआं के दीवार को डिस्प्ले बोर्ड बनाया जा रहा है जो नियम विरुद्ध ।है।
वर्तमान में अनेक कार्य आरंभ नहीं है मगर मास्टररोल जनरेट हो रहा है जांच होने पर ऐसे अनेकों मामले उजागर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
