पुराने कामों को नया बताकर पैसे का बंदर बांट।
धर्म जयगढ़ के शाहपुर ग्राम पंचायत में अनेकों नवीन कार्य भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है।
24 25 एवं 25 26 में स्वीकृत कार्य को पुराने कार्य के स्थान का फोटो अपलोड कर पैसे का बंदर बांट किया गया है इ ग्राम स्वराज पोर्टल में उपलब्ध विवरण के अनुसार एवं स्थल अवलोकन तथा ग्रामीणों के कथन के अनुसार यह स्पष्ट हो चुका है।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने की बात कही है एक अनुमान के अनुसार 11 लाख का भ्रष्टाचार सामने आने की संभावना है स्वीकृत कार्य का केवल पैसा आहरण कर लिया गया है ।
एवं जिन कामों का फोटो अपलोड किया गया है वहां पर पहले से अन्य मदों से कार्य हो चुका है ऐसे भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक की संलिप्तता के बिना संभव नहीं हो सकता शिकायत की जांच होने पर भ्रष्टाचार सामने आएगी।
