इ ग्राम स्वराज पोर्टल पर सादा बिल अपलोड





कोरा बिल अपलोड किया गया है भ्रष्टाचार की आशंका ।
हो रही है जांच की मांग। धरमजयगढ़ अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में जिला पंचायत से स्वीकृत तालाब गहरी करण एवं एक सीसी रोड का कार्य जो 20 24 /20 25 में स्वीकृत हुआ था वर्तमान में कार्य प्रगति पर है जिसका पूरा पैसा जिला पंचायत फंड से ग्राम पंचायत को दिया जा चुका है वहीं ग्राम पंचायत ने फंड को खर्च करना दिखा दिया है। मगर जमीनी स्तर पर ना कार्य दिख रहा है नाम सामग्री और ना ही गांव में उक्त कार्य संबंध में डिस्प्ले बोर्ड स्वीकृत कार्य अवधि 14 से 15 मा हो चुका है एवं सामग्री खरीदी का बिल भी बाकायदा ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर सादा /कोरा बिल के तौर पर अपलोड किया जा चुका है ।





7 लाख का तालाब गहरी करण एवं सौंदरीकरण 9 लाख का सीसी रोड स कुल 16 लाख का कार्य का कहीं नामोनिशान नजर नहीं आ रहा है वहीं सादा बिल अपलोड होने की स्थिति में भ्रष्टाचार की संदेह गहरा रहा है। मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में होने की तैयारी की जानकारी सामने आ रही है। सादा बिल अपलोड जैसे मामले को कलेक्टर द्वारा कितना गंभीरता से लिया जाएगा यह देखने वाली बात होगी।

 

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post