जल संरक्षण के लिए पेड़ों की बलि।

 कैम्पा मद से हो रही है डबरी निर्माण मशीनों से पेड़ काटे जाने के मिल रहा सकेंत।



धर्मजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत हो रहे कैंम्पा मद के तहत अनेकों डबरी निर्माण विभिन्न कक्ष क्रमांक में किया जा रहा है जिसकी खुदाई के लिए जंगल के भीतर मशीनों से पेड़ों को काटते हुए रास्ता बनाया जा रहा है एवं अनेकों पेड़ों को मशीनों से काटकर जंगल को क्षती पहुंचाया जा रहा है वही एक ही स्थान पर छोटे-छोटे रूप में अनेकों डबरी का निर्माण किया जा रहा है इस कार्य को गुप्त रूप से करने की बात कहीं ना कहीं सत्यता को छुपाई जाने की ओर इशारा कर रहा है कार्य से संबंधित कोई भी जानकारी डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वास्तव में वास्तविक स्थल पर ही उक्त कार्य किया जा रहा है या कहीं अन्यत्र यह कार्य को किया जा रहा है ।

एक ओर जहां जल संचय के लिए पेड़ों को बचाने की बात की जाती है वही इसके विपरीत यहां जल संचय के लिए पेड़ों की बलि दी जा रही है डबरी के निर्माण के उद्देश्य से पेड़ों की बली चढ़ाना एवं जंगलों के मध्य में मशीनों से पेड़ों को असंख्याक रूप से उखाड़के फेंक देना कितना न्याय संगत है यह तो वन विभाग ही बता पाएगा फिलहाल वन मंडल में लगातार मशीनों से पेड़ों को काटा जा रहा है एवं योजना की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।


जल संरक्षण के लिए विभिन्न कक्षों में हों रही असंख्याक पेड़ों की बलि का जानकारी आगे भी समाचार माध्यम से प्रकाशित होते रहेगी।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post