केराकोना मांड नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन

 

धरमजयगढ़ के मांड नदी से रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है।


 प्रशासन के सख्त मनाही के बावजूद रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहा है। प्रशासन के कड़े चेतावनी का रेत माफियाओं पर कोई असर नहीं हो रहा है ।

रेत लोडर मशीन का उपयोग कर दिन-रात रेत परिवहन हो रहा हैं लोडर मशीनसे ट्रैक्टर में भर भर कर रेत का कालाबाजारी हो रहा है।

 मामला धर्मजयगढ़ के के्राकोना मांड नदी का है के्राकोना मांड नदी से रेत माफिया रेत लोडर से अनगिनत ट्रैक्टर लोड कर महंगे दरों में रेत बेच रहा है ।




यह रेत ग्राम पंचायत के सरकारी निर्माण में भी सप्लाई किया जा रहा है जो फर्जीवाड़ा का जीता जागता उदाहरण है केराकोना मांड नदी से रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाहीं नजर नहीं आ रही है ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह रेत माफिया कार्यवाहक अधिकारियोंको कमीशन पहुंचा रहा है जिस कारण रेत माफिया बेहिचक  अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहा है वैसे कमीशन वाली बात कितना सच है यह कह पाना मुश्किल है।

 प्रशासनिक कार्यवाही के अभाव में ऐसी बातो को हवा मिल रहा है जब तक अवैध रेत माफियाओं पर ठोस कार्यवाही नहीं होगी 

आम लोगों के मन में प्रशासन के लिए ऐसी संदेह पूर्ण बातें पनपता रहेगा आनेवालों दिनों मैं केरा कोना अवैध रेत उत्खनन पर क्या  कार्यवाही होती है देखने वाली बात होगी।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post