📰 ग्राम दर्पण समाचार:
जनपद पंचायत लैलूंगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुर्रा का मामला, जांच कर कार्रवाई करने की मांग
लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। जनपद पंचायत लैलूंगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुर्रा में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में सामने आए बिल में निर्माण सामग्री की दरों, बिलों में दर्ज राशि और भुगतान को लेकर संदेह जताया गया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बिलों में दर्ज राशि और सामग्री की दरों पर सवाल।
ग्रामीणों के शिकायत के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक वित्तीय अवधि के दौरान रेत की दर 4,000 रुपये बताई गई है, जबकि वर्ष 2026-27 में इसकी दर 3,000 रुपये होने का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत में निर्माण सामग्री की दरों में अंतर को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ बिलों में सामग्री की वास्तविक खरीद और दर्ज राशि के बीच अंतर होने की आशंका है। इसके अलावा, एक बिल में लगभग 90 हजार रुपये की राशि तथा दूसरे स्थान पर 99 हजार रुपये का उल्लेख करते हुए हिसाब-किताब की जांच की आवश्यकता है।
अधिकारियों की भूमिका पर भी उठे सवाल
जनपद पंचायत के अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिलेखों की जांच कराने की आवश्यकता है।
निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
मामले में प्रमुख सवाल यह है कि निर्माण सामग्री की खरीद, बिलों में दर्ज दरों, भुगतान की गई राशि और वास्तविक कार्य का आपस में कितना मेल है। इसकी पुष्टि के लिए संबंधित बिलों, भुगतान रजिस्टर, कैशबुक, सामग्री क्रय संबंधी अभिलेखों और मौके पर हुए निर्माण कार्य का सत्यापन आवश्यक है।
फिलहाल संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों के हित में जांच की मांग
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि का उपयोग नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से होना आवश्यक है। ऐसे में ग्रामीणों की शिकायत में उठाए गए सवालों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है, ताकि यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
अब सवाल यह है कि क्या जनपद पंचायत लैलूंगा के अधिकारी ग्राम पंचायत भकुर्रा में लगाए गए आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे?
👉 क्या कहा ग्राम सचिव ॽ
रेत का भाव 2500 से 3000 के बिच रहता है।
एवं बिल में अंतर में बिल देखकर ही बता पाऊंगा अगर आपके पास बिल उपलब्ध तो मुझे व्हाट्सएप कर भेजें।


