धरमजयगढ़ क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टरों का बोलबाला, गांव-गांव में खुले अवैध क्लीनिक*

 *


*धरमजयगढ़, रायगढ़ (छ.ग.)* - धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों झोला छाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। लगभग हर गांव में एक अवैध क्लीनिक खुला हुआ है, जहां बिना डिग्री के लोग ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।




प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामरगा सहित आसपास के कई गांवों में खुलेआम अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। ये झोला छाप डॉक्टर गांव-गांव घूम-घूम कर इलाज के नाम पर ग्रामीणों से पैसे ऐंठ रहे हैं। न तो इनके पास कोई मेडिकल डिग्री है और न ही इलाज का अनुभव, फिर भी धड़ल्ले से दवाइयां बांटी जा रही हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि छोटी-मोटी बीमारी के लिए अस्पताल दूर होने के कारण मजबूरी में इन झोला छाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर ये लोग गलत इंजेक्शन और एक्सपायरी दवाइयां तक दे देते हैं, जिससे कई बार मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है।


सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। इतनी बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिक कैसे चल रहे हैं? विभाग की टीम निरीक्षण क्यों नहीं करती? ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।


क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि धरमजयगढ़ ब्लॉक के गांवों में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर तत्काल छापा मार कर कार्रवाई की जाए, ताकि भोले-भाले ग्रामीणों की जान बचाई जा सके।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post