कुड़ुमकेला के पूर्व सचिव पर लाखों गबन का आरोप करवाई न होने से सिस्टम पर लग रहा है सवालिया निशान

 




कुड़ुमकेला के पूर्व सचिव पर लाखों का गबन का आरोप ग्रामीणों के शिकायत पर अब तक कार्यवाही ना होना सिस्टम पर लग रहा सवालिया निशान ॽ

 घर घोड़ा जनपद पंचायत का ग्राम पंचायत कुड़ुमकेला के पूर्व सचिव ने गांव के विकास ना करते हुए लाखों का हेरा फेरी को अंजाम दिया है 

जिसकी शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में किया गया था जिसका आज तक कोई नतीजा नहीं दिख रहा है। पूर्व सचिव ने अनेकों निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी आहरण कर लिया वही गांव में वित्तीय वर्ष 2324 में 10 लाख से ऐसा सीसी रोड को बनाया जो निर्माण के महज एक साल के अंदर कीचड़ में तब्दील हो गया है 

सीसी सड़क से मिट्टी निकल रहा है सीसी सड़क कीचड़ में बदल गया है पूर्व सचिव के काले कारनामों में एक स्कूल का पैसा गबन करने का आरोप भी ग्रामीण लगा रहा है।

 विस्थापित जाम पाली बस्ती में निर्माणधीन स्कूल का निर्माण का पैसा पूर्व सचिव ने हड़प लिया जिससे स्कूल का निर्माण ठप्प पड़ गया है ।

पूर्व सचिव का दूसरे ग्राम पंचायत में तबादला हो चुका है मगर लाखों का गबन कर लेने वाले सचिव पर आरोप अनेकों है पर जांच सामने नहीं आ रहा है जो की सिस्टम पर सवालिया निशान लगा रहा है

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post