ग्राम दर्पण न्यूज़
धान की हेराफेरी करने में मशगूल धरमजयगढ़ के पुराने व्यापारी।चाहे लाख पहरे बैठा लो धान का अवैध कारोबार में कोई कमी नहीं होगी और न ही कोई कमी हो रहा है ।
धान के व्यापार करने वाले सभी व्यापारी धान के अवैध कारोबार में महारत हासिल किए हुए है प्रशासन के सख्त पहरा को धता बताते हुए रात्रि कालीन अवैध धान परिवहन जारी है जो प्रतिवर्ष की भांति जोर शोरसे चल रहा है।
प्रशासन को रात्रि कालीन गश्त में और सुधार लाने की जरूरत है प्रशासन की रात्रि कालीन कमजोर गश्ती का फायदा धान के अवैध कारोबारी बखुबी उठा रहे हैं इन कारोबारियों पर प्रशासन का कोई भी उपाय कारगर साबित नहीं हो रहा है।
