धरमजयगढ़ में किसानों को फसल बचाने की नहीं दिख रहा है
कोई रास्ता पिछले बार की तरह इस बार भी खड़ी फसल छोड़ने को हो रहे हैं किसान मजबूर गर्मी ने दस्तक नहीं दे पाया मगर बिजली कटौती और बिजली की आंख में मिचोली एवं हाफ वोल्टेज निरंतर जारी है
धरमजयगढ़ क्षेत्र में किसानों के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभी से ही फसल को लेकर चिंता एवं परेशानी घर कर गई है फसल को पानी नहीं दे पा रहा है वोल्टेज की समस्या के कारण बोर नहीं चल रहा है पिछले साल गर्मी फसल में किसान घाटा खा चुके हैं।
दुर्गापुर शाहपुर बैसी मेडारमार सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्र में किसान है तौबा कर रहे हैं अपने फसल को अभी से ही छोड़ रहे हैं जो कि किसानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
सरकार की तमाम कोशिशें फेल हो रही है किसान की स्थिति सुधारने के लिए बिजली महत्वपूर्ण है बिना बिजली का किसान कभी मजबूत नहीं हो सकेगा फिलहाल धरमजयगढ़ में इन दिनों किसान गर्मी फसल को अभी से ही छोड़ रहे हैं।
और बिजली का स्तर दिनवा दिन और बिगड़ता जा रहा है आने वालों दिनों में अगर नहीं सुधार हो पाती है तो किसानों के लिए बहुत बड़ी नुकसान एवं जीने मरने की स्थिति पैदा हो जाएगी
