बिना खुदाई किए बनाया गया नाली पैसे का बचत तो हुआ मगर फायदा किसका।

 


ग्राम पंचायत हाटी में शोभाराम घर से में रोड की ओर बनाया गया 13 लाख की लागत से सीसी रोड सहनाली निर्माण यह विधायक मत से किया गया कार्य है।

 जिसकी लागत 13 लाख है वर्ष24 25 में स्वीकृत है एवं वर्ष 20 25 का सातवां महीना में यह कार्य पूर्ण किया गया है आज20/ 26 का तीसरा महीना है और नाली उखाड़ कर बिखर गया है यहां इंजीनियरिंग का नया फॉर्मूला  है या नई तकनीक है जो तकनीक इजाद किया गया है वह ऐसा है कि नाली खुदाई नहीं किया गया है।




 सीसी सड़क के किनारे सीमेंट की परत के ऊपर 4 इंच की सिंगल ईंट को जुड़ाई कर दिया गया है दो रददा ईंट जोड़कर नाली का रूप दिया गया है जिससे पैसे का पूरा बचत हुआ यानी नाली खुदाई में जो पैसा लगाना था वह भी बचत हुआ नाली की अंदरूनी का पूरा हिस्से का जो खर्चा वह भी बचत हुआ मगर यहा बचत किसके काम आएगा यह विचारणीय विषय है क्या बचा हुआ धन पंचायत के अन्य काम में उपयोग होगा या ठेकेदार या इससे संबंधित कार्य एजेंसी अपने निजी उपयोग में खर्च करेंगे यह भी एक विचारणीय सवाल है।

 सीसी रोड के साथ नाली निर्माण का जो बजट रहा होगा क्या उस बजट को यहां पर सही तरीके से काम किए जाने से यह नाली टिकाऊ नहीं बनता क्याॽ आज मात्र 5 महीना हुए यह नाली उखाड़ रहा है क्योंकि नीचे इसका कोई बेस नहीं है यह नाली सिर्फ सड़क के किनारे सीसी का पतला परत के ऊपर से इसको जोड़कर बनाया गया है।

 फिलहाल यह नाली मात्र3माह में उखड़ गया है और बिना उपयोग के ही यह नाली भर गया है एवं जगह जगह से उखाड़ कर बेकार हो गया है सरकारी धन का ऐसा दुरुपयोग कहां तक सही है यह संबंधित निर्माण अधिकारी ही बता सकता है।

 फिलहाल ग्राम पंचायत हाटी में शोभा घर से मेंन रोड की ओर विधायक मद से बनाया गया 13 लाख का सीसी रोड सहनाली निर्माण में नाली का निर्माण गुणवत्ता हिन एवं लीपा पोती के साथ किया गया है जिसकी अगर जांच की जाए तो यह बहुत बड़ी लापरवाही पूर्वक बनाया गया नाली एवं पैसे का भरपूर बचत वाली निर्माण निकलकर सामने आएगी।

Paritosh Mandal

Paritosh Mandal एक अनुभवी ग्रामीण रिपोर्टर हैं, जो गांवों, पंचायतों और स्थानीय विकास से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता में विश्वास करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post