धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पेलमा में
मनरेगा योजना अंतर्गत अनेको कार्य लटका पड़ा है जिसका कारण अज्ञात है ।
20 22 20 23 में स्वीकृत सार्वजनिक कुंवा निर्माण एवं व्यक्तिगत कुंवा निर्माण को 20 25 20 26 तक आरंभ ही नहीं किया जा सका है।
हितग्राही को लाभ की आवश्यकता है मगर कार्य आरंभ नहीं हो पाना क्या वजह हो सकती है वजह अज्ञात है ।
रोजगार सचिव का गैर जिम्मेदाराना जवाब।
सार्वजनिक एवं लोकहित के लिए स्वीकृत कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराना रोजगार सचिव का कार्य होता है।
लेकिन जब रोजगार सचिव से विषय संबंध में जानकारी लिया गया तो उन्होंने कहा कि जब काम नहीं हो पाया तो फंड वापस हो जाएगा
वैसे भी नया योजना जी राम जी लागू होने जा रहा है पुराने योजना का कार्य पूरा नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।
गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारी का ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान से कर्मचारी की कार्य के प्रती उदासीनता वंया करता है।
योजना के लाभार्थि एवं जनहित में स्वीकृत यह कुआं निर्माण क्या वाकई में निरस्त किया जाएगा ॽ
या इंतजार में बैठे लाभार्थियों को अपनी बहुप्रतीक्षित लाभ मिलेगा ऐसे सवालों का जवाब आने वाले समय में देखने को मिलेगा ।
फिलहाल स्वीकृत सूची के लाभार्थी मायूस नजर आ रहे हैं
